हमें नींद क्यों जरूरी है

नींद हमारे दिनचर्या का एक अत्यंत आवश्यक हिस्सा है। दिनभर के काम काज के बाद हमारा शरीर और मन थक दोनों जाता है, और इस थकावट को दूर करने के लिए हमे आराम की जरूरत होती है। और आराम करने के लिए सबसे उत्तम उपाय है नींद। लेकिन नींद सिर्फ आराम करने लिए ही जरूरत है ऐसा नहीं है। नींद के बहुत सारे महत्वपूर्ण पहलू हैं, इस article में हम बहुत अछे से जानेंगे की हमें नींद क्यों जरूरी है, नींद किस तरह से हमारे सम्पूर्ण जीवन को प्रभावित करता है, नींद के पीछे क्या science है। अगर आप भी नींद की अहमियत को जानना चाहते हैं तो यह article बिलकुल आपके लिए ही है।

हमें नींद क्यों जरूरी है

नींद क्या है?

नींद एक स्वाभाविक प्रक्रिया है जिसमे हमारा शरीर और मस्तिष्क आराम और निष्क्रियता की अवस्था मे चला जाता है। लेकिन यह निष्क्रियता सिर्फ बाहरी रूप से होती है, बल्कि नींद के दौरान हमारा मस्तिष्क सक्रिय होकर बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देता है, जैसे memory को process करना, शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करना और बहुत सारी चीजें, जिसका इस article में विस्तार से जानेंगे।

हमें नींद क्यों जरूरी है?

नींद कुदरत का दिया हुआ सबसे बड़ा वरदान और सबसे उत्तम दवाई है जो इस पृथ्वी पर मौजूद हर प्राणी को जरूरत है। नींद हमारे overall life के लिए है उतनी ही आवश्यक है जितनी कि ज़िंदगी जीने के लिए भोजन, पानी और हवा कि आवश्यकता होती है। तो चलिये विस्तार से समझते हैं कि हमें नींद क्यों जरूरी है।

1. शरीर कि मरम्मत और पुनर्निर्माण करने के लिए

दिनभर के कामकाज के दौरान हमारे शरीर की कोशिकाएं टूट फुट जाती है, नींद के दौरान हमारा शरीर इन कोशिकाओं की मरम्मत करता है और उसे तारो ताजा बना देता है। इसलिए इसे self repair mode भी कहा जाता है।

2. मस्तिष्क की सफाई और याददाश्त में सुधार के लिए

नींद के दौरान ही मस्तिष्क सबसे ज्यादा detox होता है। नींद के दौरान मस्तिष्क अनावश्यक जानकारी को हटाता है और उपयोगी जानकारी को long term memory मे store करता है।

3. इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है

हमारा इम्यून सिस्टम हमारा शरीर को संक्रमण से लड़ने मे मदद करता है। इस इम्यून सिस्टम मे एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है साइटोकाइन्स जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि यह प्रोटीन सिर्फ नींद के दौरान ही body produce करती है। इसलिए हमें जरूरु जानना होगा कि हमें नींद क्यों जरूरी है। क्यों कि लगातार कम नींद लेने से  यह साइटोकाइन्स प्रोटीन बनना कम हो जाता है और हमारा  इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और हम जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इसलिए स्वस्थ अगर रहना है तो कभी भी नींद को नज़रअंदाज़ न करें।

4. मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन

नींद के दौरान हमारे शरीर के सारे Negative Hormone detox हो जाते हैं और body में Positive Hormone release होने लगते हैं जिससे हमारे मूड और भावनाएँ संतुलित होते है जिसके वजह से हमारा मानसिक स्वस्थ्य अच्छा रहता है। लगातार नींद की कमी रहने से डिप्रेशन , anxiety, और चिदचिड़ापन प्रारम्भ हो जाता है। इससे यह पता चलता है कि हमें नींद क्यों जरूरी है।

5. हार्मोन संतुलन

नींद हमें क्यों जरूरी है, इसका हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कितना जरूरी है इसे समझना बहुत आवश्यक है क्यों कि नींद के दौरान हमारा शरीर कई तरह के होर्मोन release करता है ताकि हमारे शरीर के सारे organs सुचारु रूप से काम कर सके। नींद ही एकमात्र जरिया है जब हमारा शरीर होर्मोन को सही मात्रा में release करके balance करता है जिससे हमारा भूख, पाचन, निष्काशन, यौन स्वास्थ्य और तनाव का नियंत्रण बेहतर बना रहता है। नींद proper नहीं होने से ghrelin और leptin होर्मोन के बीच संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

6. त्वचा और सौंदर्य के लिए लाभकारी

गहरी नींद के दौरान शरीर के एक – एक cells में ब्लड फ्लो बढ़ जाता है, जिससे वहाँ पर ज़रूरी nutrition पहुँचता है और collagen production बढ़ता है जिसके वजह से skin glow करने लगता है। इसलिए नींद को “Beauty Sleep” भी कहा जाता है।

नींद पूरी न होने से होने वाले नुकसान

नींद को नज़रअंदाज़ करना आपका एक नुकसान करने वाला फैसला साबित हो सकता है। कई लोग अपने Goal को achieve करने के चक्कर में नींद के साथ compromise करने लग जाते हैं, रात – रात भर जाग कर काम करते रहते हैं, जो आगे चलकर कई सारे गंभीर रोग के कारण बन जाते हैं। नींद के पूरे न होने से बहुत सारे problem स्टार्ट होने लगते हैं जैसे :

• एकाग्रता में कमी

• निर्णय लेने की क्षमता कमजोर होना

• डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

• हृदय रोगों का बढ़ता खतरा

• याददाश्त कमजोर होना

• मोटापा बढ़ना

• काम में लापरवाही और दुर्घटना की संभावना

इसलिए नींद हमें क्यों जरूरी है इसे समझना बहुत जरूरी है।

कितनी नींद लेना ज़रूरी है?

हर व्यक्ति की नींद की ज़रूरत उम्र के अनुसार बदलती है:

उम्रनींद की आवश्यकता
नवजात (0- 3 महीने)14 – 17 घंटे
शिशु (4 – 11 महीने)12 – 15 घंटे
छोटे बच्चे (1-2 साल)11 – 14 घंटे
प्री स्कूल बच्चे (3- 5 साल)10 – 13 घंटे
स्कूल जाने वाले बच्चे (6- 13 साल)9 – 11 घंटे
किशोर (14 – 17 साल)8- 10 घंटे
युवा (18 – 25 साल)7- 9 घंटे
व्यस्क (26 – 64 साल)7 – 9 घंटे
बुजुर्ग (65+ साल)7 – 8 घंटे

अच्छी नींद के लिए क्या करें?

हमें नींद क्यों जरूरी है इसे जानने के बाद अगर आप चाहते हैं कि आप अच्छी नींद ले सकें तो आप नीचे दिये हुए तरकीब को अपना सकते हैं

1. नियमित सोने और उठने का समय तय करें।

2. सोने से पहले स्क्रीन टाइम कम करें।

3. कैफीन और शराब से बचें।

4. सोने के कमरे को शांत, ठंडा और अंधेरा रखें।

5. रात को हल्का भोजन करें।

6. योग और ध्यान करें।

7. बेड सिर्फ़ नींद और रिलैक्सेशन के लिए इस्तेमाल करें।

इसे भी जरूर पढ़ें

नींद से जुड़ी कुछ रोचक बातें

  1. मनुष्य अपनी ज़िंदगी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा नींद में बिताता है।
  2. नींद के दो प्रमुख चरण होते हैं: REM (Rapid Eye Movement) और Non-REM।
  3. सपने आमतौर पर REM नींद के दौरान आते हैं।
  4. सबसे लंबा नींद न लेने का रिकॉर्ड 11 दिन का है, लेकिन यह खतरनाक हो सकता है।

निष्कर्ष: नींद एक ज़रूरत, ना कि विलासिता

हमारी तेज़-रफ़्तार ज़िंदगी में नींद को अक्सर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, लेकिन हमें नींद क्यों ज़रूरी है, यह समझना आज के समय में और भी महत्वपूर्ण हो गया है। नींद सिर्फ़ आराम का माध्यम नहीं है, यह शरीर और दिमाग़ की Reset बटन है। यदि आप स्वस्थ, प्रसन्न और ऊर्जावान जीवन जीना चाहते हैं, तो नींद को जरूर प्राथमिकता दें।


FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

प्रश्न 1: क्या दिन में सोना भी फायदेमंद होता है?
उत्तर: हां, छोटी “पावर नैप” (20-30 मिनट) से ताजगी मिलती है, लेकिन बहुत अधिक दिन में सोने से रात की नींद प्रभावित हो सकती है।

प्रश्न 2: नींद न आने पर क्या करें?
उत्तर: गहरी साँसें लें, ध्यान करें, और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से दूरी बनाएं। यदि समस्या बनी रहती है, तो नींद विशेषज्ञ से सलाह लें।

प्रश्न 3: क्या सोने से पहले मोबाइल इस्तेमाल करना ठीक है?
उत्तर: नहीं, इससे नींद में बाधा आती है क्योंकि मोबाइल से निकलने वाली ब्लू लाइट मेलाटोनिन हार्मोन को दबा देती है।

अगर यह article “हमें नींद क्यों जरूरी है” आपको उपयोगी लगा हो, तो इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ ज़रूर share  करें। नींद की अहमियत को समझें और दूसरों को भी जागरूक करें – क्योंकि एक अच्छी नींद ही है, जो हमें एक अच्छा जीवन देती है।

Disclaimer:

इस blogpost में दी गई जानकारी केवल सामान्य ज्ञान और शेक्षिक उद्देश्यों के लिए है। यह किसी भी प्रकार की की चिकित्सकीय सलाह नहीं है। नींद से संबन्धित किसी भी स्वस्थ्य समस्या के लिए कृपया योग्य स्वस्थ्य विशेषज्ञ या डॉक्टर से परामर्श लें। लेखक और वैबसाइट किसी भी दावे या उपचार के प्रभाव की गारंटी नहीं देते।

Leave a Comment