नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। लेक़िन आजकल की तेजरफ़्तार life style के कारण stress, depression और anxiety अधिकतर लोगों में देखा जा रहा है। जिसके वजह से लोगों की नींद बिगड़ती जा रही है, गहरी नींद में लोग सो ही नहीं पा रहे हैं। जिसका नतीजा है कई सारे शारीरिक और मानसिक बिमारियों का होना। क्या आप जानते है एक ऐसा खनिज जो हमारी नींद की समस्या को ठीक कर सकता है, वह खनिज है मैग्नीशियम (magnesium). इस Artcle में हम जानेंगे मैग्नीशियम अच्छी नींद के लिए क्यों ज़रूरी है? यह हमारे नींद किस प्रकार प्रभावित करता है, किन Scientific Research से इसकी पुष्टि होती है, मैग्नीशियम की कौन कौन से प्राकृतिक स्रोत हैं।

Table of Contents
मैग्नीशियम क्या है?

मैग्नीशियम एक आवश्यक खनीज़ है जो हमारे शरीर में 300 से अधिक एंज़ाइमेटिक क्रियाओं में भाग लेता है। यह एंज़ाइम को एक्टिव करके उन्हें उनके कार्य करने योग्य स्थिति में लाता है। यह तंत्रिका तंत्र (nervous system), मांसपेशियों, ऊर्जा उत्पादन और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। नींद की दृष्टि से, मैग्नीशियम की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है – मानसिक शांति और तंत्रिका तंत्र को संतुलित रखना।
मैग्नीशियम और नींद के बीच संबंध
1. गामा-अमीनोब्यूटिरिक एसिड (GABA) का स्राव बढ़ाता है:
GABA एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो मस्तिष्क की गतिविधियों को शांत करता है और नींद को प्रोत्साहित करता है। मैग्नीशियम GABA रिसेप्टर्स को सक्रिय करता है, जिससे मस्तिष्क शांत होता है और व्यक्ति को जल्दी नींद आने लगती है। 2012 में Journal of Research in Medical Sciences में प्रकाशित एक डबल-ब्लाइंड क्लीनिकल ट्रायल में यह पाया गया कि जिन बुजुर्ग प्रतिभागियों को 500mg मैग्नीशियम सप्लीमेंट दिया गया, उनकी नींद की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
2. तनाव और चिंता को कम करता है:

Stress और Anxiety नींद की सबसे बड़ी दुश्मन है। इसके रहते व्यक्ति को नींद आना संभव नहीं। NMDAR नामक रिसेप्टर जो Stress Hormone को अत्यधिक उत्तेजित करता है। मैग्नीशियम (Magnesium) इस रिसेप्टर को ब्लॉक कर देता है। जिससे तनाव कम हो जाता है और अच्छी नींद आती है। 2017 में Nutrients जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में यह पाया गया कि मैग्नीशियम की कमी उन व्यक्तियों में पाई गई जो क्रॉनिक तनाव और चिंता से ग्रस्त थे, और जब उन्हें मैग्नीशियम सप्लीमेंट दिया गया तो उनकी नींद में सुधार हुआ।
3. मेलाटोनिन के स्तर को नियंत्रित करता है:

मेलाटोनिन एक हार्मोन है जो शरीर को बताता है कि कब सोना है। मैग्नीशियम मेलाटोनिन के प्राकृतिक उत्पादन को संतुलित करता है, जिससे स्लीप-वेक साइकल (circadian rhythm) व्यवस्थित होता है। एक अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया कि मैग्नीशियम और विटामिन B6 की मदद से मेलाटोनिन के स्तर को नैचुरली बढ़ाया जा सकता है, जिससे रात में नींद जल्दी आती है और नींद गहरी होती है।
4. मांसपेशियों को रिलैक्स करता है:
मांसपेशियों में तनाव (muscle tension) अनिद्रा का एक बड़ा कारण है। मैग्नीशियम कैल्शियम के साथ संतुलन बनाकर मांसपेशियों को आराम देता है और ऐंठन को रोकता है। 2001 में Sleep जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार जिन लोगों को रात में पैरों में ऐंठन की वजह से नींद टूटती थी, उन्हें मैग्नीशियम सप्लीमेंट देने से उनकी समस्या में 78% तक राहत मिली।
मैग्नीशियम की कमी के लक्षण:
बार-बार नींद टूटना
गहरी नींद न आना
चिड़चिड़ापन
मांसपेशियों में ऐंठन
थकावट के बावजूद नींद न आना
डिप्रेशन और एंग्जायटी
शरीर को रोज़ाना कितनी मात्रा में मैग्नीशियम चाहिए?
| आयु वर्ग | पुरुष | महिला |
| 19 – 30 वर्ष | 400 mg | 310 mg |
| 31 वर्ष और ऊपर | 420 mg | 320 mg |
मैग्नीशियम के प्राकृतिक स्रोत:
आप अपने भोजन में मैग्नीशियम को शामिल कर, नींद को बेहतर बना सकते हैं। नीचे कुछ बेहतरीन प्राकृतिक स्रोत दिए गए हैं:
1. हरी पत्तेदार सब्जियाँ:

पालक, मेथी, सरसों जैसे पत्तेदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है।
2. नट्स और बीज:

बादाम, काजू, सूरजमुखी के बीज और कद्दू के बीज – ये मैग्नीशियम के साथ ओमेगा-3 और विटामिन E भी देते हैं।
3. साबुत अनाज:
बिना पोलिश किया हुआ अनाज जैसे ब्राउन राइस, जौ, ओट्स में मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पायी जाती है।
4. डार्क चॉकलेट:

सिमित मात्रा में डार्क चॉकलेट जिसमें 70% से अधिक कोको की मात्रा हो सेवन करने से शरीर को मैग्नीशियम की आवश्यकता पूरी हो जाती है।
5. केला :
केला में मैग्नीशियम, पौटेशिएम और ट्रिपटोफेन पाया जाता है जो नींद को बेहतर बनाती है।
सप्लीमेंट की भूमिका:
अगर आहार से पर्याप्त मैग्नीशियम न मिल पा रहा हो, तो किसी योग्य डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं। ये सप्लीमेंट निम्न प्रकार हैं :
1. मैग्नीशियम साइट्रेट:
मैग्नीशियम साइट्रेट जल्दी अवशोषित होता है, नींद के लिए सबसे उपयुक्त।
2. मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट:
मैग्नीशियम ग्लाइसीनेट शांति देने वाला, तनाव व चिंता को कम करता है।
3. मैग्नीशियम थ्रेओनेट:
मैग्नीशियम थ्रेओनेट दिमागी कार्यों के लिए श्रेष्ठ।
❗ नोट: अधिक मात्रा में सप्लीमेंट लेने से दस्त, उल्टी, ब्लड प्रेशर गिरना आदि समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए हमेशा चिकित्सकीय मार्गदर्शन लें।
रात को नींद के लिए मैग्नीशियम सेवन का सही तरीका:
रात को सोने से 1-2 घंटे पहले मैग्नीशियम युक्त भोजन लें या सप्लीमेंट लें
गुनगुने पानी से मैग्नीशियम बाथ (Epsom Salt Bath) – मांसपेशियों को आराम मिलेगा

EPSOM SALT को खरीदने के लिए click करें
स्ट्रेस कम करने वाली गतिविधियाँ करें – ध्यान, योग और Deep Breathing Exercise करें।
किन लोगों को विशेष रूप से मैग्नीशियम की जरूरत होती है?
तनावग्रस्त व्यक्ति
बुजुर्ग लोग
गर्भवती महिलाएं
मधुमेह या हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित
जो अधिक शराब या कैफीन का सेवन करते हैं
निष्कर्ष: मैग्नीशियम – नींद का प्राकृतिक मित्र:
मैग्नीशियम केवल एक खनिज नहीं, बल्कि नींद का सच्चा साथी है। यह GABA के स्तर को बढ़ाकर, तनाव को कम करके, मांसपेशियों को आराम देकर और मेलाटोनिन को संतुलित करके नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाता है। यदि आप प्राकृतिक और सुरक्षित तरीके से अच्छी नींद पाना चाहते हैं, तो अपने आहार में मैग्नीशियम युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
प्रश्न 1: क्या मैग्नीशियम सप्लीमेंट से तुरंत नींद आने लगती है?
उत्तर: कुछ लोगों को 1-2 दिन में प्रभाव दिखता है, जबकि कुछ को 2 सप्ताह तक लग सकते हैं।
प्रश्न 2: क्या मैग्नीशियम की अधिक मात्रा हानिकारक है?
उत्तर: हाँ, अत्यधिक मात्रा में लेने से डायरिया, मतली और लो ब्लड प्रेशर हो सकता है।
प्रश्न 3: क्या बच्चों को भी मैग्नीशियम की जरूरत होती है?
उत्तर: हाँ, लेकिन मात्रा उम्र के अनुसार कम होती है। डॉक्टर की सलाह जरूरी है।